फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे और एंबुलेंस खरीदने के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे और एंबुलेंस खरीदने के प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में कस्बे के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, आकस्मिक चिकित्सा सुविधा के लिए एंबुलेंस खरीदने सहित नगर के विकास के लिए अनेक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय में प्रथम बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अकबर कुरैशी ने की। संचालन करते हुए अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने चेयरमैन तथा सभासदों का परिचय कराते हुए स्वागत किया। बैठक में स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत के गीले तथा सूखे कूडे़ के पृथकीकरण के लिए दो फोर व्हीलर वाहन खरीदने तथा कस्बे में मुख्य स्थानों पर डस्टबिन रखने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने गंदेवड़ रोड पर चरागाह की भूमि की चारदीवारी कर कूडे़ का निस्तारण करने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा कस्बे में विभिन्न स्थानों पर पथ प्रकाश के लिए विद्युत पोल लगवाने, वर्ष 2018-19 में कर निर्धारण सूची तथा भवन कर सूची को कूंप्यूटराइजेशन कराने, शीतलहर से बचाव के लिए नगर के गरीब लोगों के लिए कंबल का वितरण करने तथा 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कस्बे में सड़के बनवाने, पेयजल पाइपलाइन डलवाने, नाले तथा नालियों का निर्माण करने के प्रस्ताव रखे गए। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक में कस्बे में बढ़ रहे अतिक्रमण को कम करने के उद्देश्य से सहारनपुर चिलकाना रोड पर पंचायत की भूमि पर रेहड़ियों को खड़ा करने का स्थान बनाने, कस्बे के विभिन्न स्थानों पर आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उनका कंट्रोल रूम नगर पंचायत कार्यालय में बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। इसके अलावा आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं के लिए एक एंबुलेंस खरीदने तथा नगरीय जल निकासी योजना के तहत नालों तथा नालियों का निर्माण करने के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किए गए।
विज्ञापन

बैठक में सभासद राजीव सिंघल, अहसान अहमद, कुरबान अहमद, कौशर अली, अमजद, पहल सिंह, महबूब, नूर बानो, विमला देवी, मीनू सिंह, जैबा, चांद बेबी, रीना सहित वरिष्ठ लिपिक रिफाकत हुसैन, प्रताप सैनी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में चेयरमैन अकबर कुरैशी ने सभासदों का आभार जताया और कस्बे के विकास में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें