फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लेते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुभारंभ आरएसओ प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बरकरार रखते हुए प्रदर्शन करने की अपील की। प्रतियोगिता में 44 बालक और 46 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। समापन पर आरएसओ ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान एकाग्र मित्तल, ध्रुव अरोड़ा, प्रमोद शेखावत, काशी नरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टेबिल टेनिस का परिणाम
आयु वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
अंडर-12 बालक शाहयावर आदित्य वाधवा आदित्य बाग्ला
अंडर-15 जतिन दुआ चिराग मनोचा युवराज वाधवा
अंडर-17 क्षितिज अरोड़ा उज्ज्वल मल्होत्रा प्रणव सिक्का
अंडर-12 बालिका वाणी पराशर दीप्ति गंगवार तान्या मेहरा
अंडर-15 प्रिया नौटियाल गौरी माही बालियान
अंडर-17 रावि सेठी राधिका वालिया आयशा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें