फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगपाल सिंह को हटाकर रुद्रसेन को बनाया सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निकाय चुनाव में जिले में मिली करारी हार के बाद सपा हाईकमान ने सहारनपुर में नेतृत्व परिवर्तन कर संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू की है। सपा के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय रामशरण दास के पुत्र जगपाल सिंह को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह स्वर्गीय यशपाल सिंह के बेटे रुद्रसेन को जिले की कमान सौंपी गई है। सहारनपुर में सपा के लिए निकाय चुनाव बेहद निराशाजनक रहा। यहां 11 निकायों में महज तीतरों नगर पंचायत में सपा को जीत मिल पाई थी। नगर निगम चुनाव में तो सपा अपनी जमानत तक नहीं बचा पाई। ऐसे में माना जा रहा है संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष में बदलाव किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि विधानसभा चुनाव में चौधरी परिवार ने बागी सुर अलापा था और चुनाव में साइकिल के चुनाव चिन्ह पर मैदान में डटे रहे थे। जबकि गंगोह विधानसभा सीट गठबंधन में कांग्रेस के खाते में चली गई थी। इसके बाद सपा हाईकमान ने इंद्रसेन को छह साल के लिए निलंबित कर दिया था। मगर, चुनाव के बाद उनकी एंट्री पार्टी में हो गई। इसके बाद स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह की जयंती पर तीतरों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा कर रुद्रसेन ने शक्ति प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने में लिए वे लगातार सक्रिय थे। उधर, माना जा रहा है कि पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह को प्रदेश कार्यसमिति में महत्वपूर्ण स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें