फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस पर बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन

छुटमलपुर। यूपी ग्लोबल स्कूल परिसर में रविवार को क्रिसमस मनाया जाएगा। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढ़ कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

शुभारंभ संस्था के चेयरमैन सुरेंद्र पाल सिंह राणा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें सभी पर्व मिल जुल कर मनाने चाहिए। इससे एक दूसरे की संस्कृति के बारे में पता चलता है। निदेशक शिशिर सिंह राणा और पूजा राणा ने क्रिसमस की महत्ता बताई। प्रधानाचार्य चंद्रमोहन दुबे और उप प्रधानाचार्य सविता दुबे ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची एएचपी इंटर कॉलेज की अध्यापिकाएं अल्पना सिंह पुंडीर और अर्पणा रुहेला ने अध्यापकों से आह्वान किया कि वह बच्चों में मानवीय मूल्यों का भी समावेश करें। यूपी ग्लोबल स्कूल के सीनियर छात्रों ने क्रिसमस गीत गए और जूनियर छात्रों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर छोटे बच्चों को क्रिसमस से संबंधित मूवी भी दिखाई गयी। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में निकिता, आमिर, तुषार, अभिनव, प्रणव, कनिका, उज्जवल, मनीषा, धनीषा और वेदांश का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें