फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने फेरा किसानों के अरमानों पर पानी
विज्ञापन


बड़गांव। पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहने वाली सरकार ने ही किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। किसानों को लाभकारी मूल्य तो दूर लागत भी नहीं मिल रही है। इससे दिन प्रति दिन किसानों की हालत खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

कसबे में हुई बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने 50 प्रतिशत लाभकारी मूल्य देने की बात कही थी। इसकी तर्ज पर ही भाजपा ने भी अपने एजेंडे में किसानों को फसलों का 50 प्रतिशत लाभकारी मूल्य देने की बात कही, लेकिन गन्ने में नाम मात्र की बढ़ोतरी कर भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। आजादी से लेकर आज तक किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। पूरे देश के लिए गन्ने की फसल किसानों की रीढ़ मानी जाती है। इसी गन्ने से मिल मालिक खोई, शीरा, प्रेस मढ़, चीनी, महंगी शराब तक बना कर भारी मुनाफा कमा रहे हैं लेकिन किसानों को लाभकारी दूर लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मान और संचालन राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मोहम्मद केसर आलम, हाफिज मुर्तजा त्यागी, विनोद सैनी, पहलसिंह, धीरेंद्र चौधरी, अजित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें