फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडोदापांडा माइनर का 15 जनवरी को निरीक्षण करेंगे केबिनेट सिंचाई मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने लिंक नहर से जड़ोदापांडा माइनर में पानी छोड़ने तथा बन्हेड़ा नहर की पटरी को पक्का कराने के मामले को विधानसभा सत्र में जोरशोर से उठाया। विधायक ने बताया कि उनकी मांग पर केबिनेट सिंचाई मंत्री 15 जनवरी को जड़ोदापांडा गांव का दौरा करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लिंक नहर से जड़ोदापांडा माइनर में पानी छोड़ने की मांग करीब दर्जन भर गांव के किसान लंबे समय से करते आ रहे हैं। शनिवार को विधायक ब्रिजेश सिंह ने इस मामले को विधानसभा सत्र में उठाया है। कहा कि बड़गांव क्षेत्र के जड़ोदापांडा, किशनपुरा समेत एक दर्जन गांव के किसानों को बीते 18 वर्षों से फसलों की सिंचाई हेतु पानी नहीं मिल रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। विधायक की मांग पर सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने किसानों की समस्याओं के जल्द समाधान करने का आश्वासन देते हुए 15 जनवरी मौके का निरीक्षण करने की बात कही है। विधायक के प्रतिनिधि पंकज त्यागी ने बताया कि जल्द ही जड़ोदापांडा, किशनपुरा समेत दर्जन भर गांवों के किसानों की मांग पूरी हो जाएगी। साथ ही बन्हेड़ा नहर की पटरी को पक्का कराने का कार्य भी आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें