फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे ने कहा कि किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के दिखाए रास्ते पर चलकर ही किसान तरक्की कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती करके अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करने का आह्वान किया।
शनिवार को आईटीआई मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को आपस में प्रतिस्पर्धा कर अधिक से अधिक उत्पादन लेने का प्रयास करें। इससे उन्हें भी अगले वर्ष किसान सम्मान पुरस्कार के लिए चुना जा सके। इससे पहले विधायकों और अधिकारियों द्वारा चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में 75 किसानों को सम्मानित किया गया। गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, देहात से विधायक मसूद अख्तर, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा और भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप आदि ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने जीवन भर किसानों, मजदूरों और वंचित समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष किया। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी मंशाराम, संयुक्त कृषि निदेशक डा. राम सघन राम, उप कृषि निदेशक राजीव कुमार, उप निदेशक कृषि रक्षा राकेश बाबू, जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, केवीके अध्यक्ष डॉ. सतप्रकाश, भूमि संरक्षण अधिकारी राम जतन मिश्रा,जिला कृषि अधिकारी अवनेश प्रताप सिंह, उप परियोजना निदेशक यशवीर सिंह सैनी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईपी सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला जयकुमार शर्मा, विमल कुमार, सहंसरपाल, हुकम सिंह, भूपेंद्र मलिक सहित अन्य ने विचार रखे।
इस दौरान बताया गया कि बलिराम निवासी ग्राम सिकंदरपुर, कदीम का उर्द पीयू-35 का अधिक उत्पादन लेने पर पर प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार के लिए चयन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा 43 किसानों, गन्ना विभाग द्वारा 12, उद्यान विभाग द्वारा 12, मत्स्य विभाग की ओर से चार, पशुपालन विभाग की ओर से चार किसानों को सम्मानित किया गया। उनको विधायकों और जिलाधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए एवं शाल उढाकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट कार्य करने वाले पांच किसानों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और निजी संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए।
विज्ञापन

---
किसान नेता ने उठाए सवाल
सहारनपुर। किसान नेता साकेश चौधरी ने कृषि विभाग द्वारा दिए गए पुरस्कारों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जितना उत्पादन होने का दावा कृषि विभाग और केवीके द्वारा किया जा रहा है, वो संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराने के लिए कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें