फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
चयन के लिए पहलवानों ने दिखाया दम
विज्ञापन


सहारनपुर। 32वीं उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर बालक फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन तथा 16वीं बालिका फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता 20 दिसंबर से मथुरा में होगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली जनपदीय टीम के गठन के लिए शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता कराई गई।
प्रतियोगिता में कुल 53 बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। फ्री स्टाइल के लिए 45 किलोग्राम में राकेश, 48 किलोग्राम में मैडी, 51 किलोग्राम में गौतम पंवार, 55 किलोग्राम में सचिन, 60 किलोग्राम में कार्तिक चौधरी, 65 किलोग्राम में प्रभात, 71 किलोग्राम में शिवम कुमार तथा 110 किलोग्राम में अर्जुन कुमार का चयन किया गया। ग्रीको रोमन के लिए 51 किलोग्राम में वैभव कुमार, 55 किलोग्राम में रोबिन, 60 किलोग्राम में अंजुल, 65 किलोग्राम में आकाश, 71 किलोग्राम में सिद्घार्थ सिंह, 110 किलोग्राम में निखिल कुमार का चयन हुआ।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 43 किलोग्राम में रूबी, 53 किग्रा में सुहाना, 57 किग्रा में मेहसर मलिक, 61 किग्रा में तपस्या का चयन हुआ। आरएसओ प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, डॉ. एके गुप्ता, गुलाब सिंह राणा, कोच प्रवीण यादव, प्रवीण चौधरी, बिजेंद्र पहलवान, तनवीर अहमद, शब्बीर हसन आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


बॉक्सिंग का ट्रायल कल
सहारनपुर। दूसरी राष्ट्रीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता छह से 12 जनवरी तक राष्ट्रीय बॉक्सिंग एकेडमी रोहतक में होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल कल यानी 18 दिसंबर की दोपहर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला एमेच्योर बॉक्सिंग संघ के सचिव अनुज कुमार ने बताया कि हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 1979 से एक जनवरी 1999 के मध्य होना चाहिए। चयनित खिलाड़ी 21 दिसंबर को मेरठ में होने वाले प्रदेशीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें