फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के उपचार के लिए सामाजिक संगठनों से की सहायता की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम तीतरों निवासी तरुण पाराशर की पत्नी स्वाति शर्मा ने मेडिग्राम में उपचाराधीन अपने पति के उपचार के लिए सामाजिक संगठनों से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

स्वाति शर्मा ने बताया कि उसके पति तरुण पाराशर एक चैनल में न्यूज रिपोर्टर हैं। 26 नवंबर को सहारनपुर में हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कवरेज करके लौटते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका उपचार मेडिग्राम में चल रहा है। तब से तरुण आईसीयू में ही भर्ती हैं। उनके इलाज पर इलाज पर अब तक तीन लाख रुपये का खर्च हो चुका है। मेडिग्राम के डाक्टर रवि ठक्कर के अधीन उपचार चल रहा है। अभी चार लाख रुपये का खर्च और बताया जा रहा है। स्वाति ने सामाजिक संस्थाओं एवं समाज सेवियों से आर्थिक सहयोग की अपील की है। जिससे उसके पति का जीवन बच सके।
दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में 17 मांगों को पूरा कराने की मांग को लेकर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। साथ ही पीएमजीएसवाई के विरुद्ध आंदोलन जारी रखे जाने का निर्णय लिया गया। 20 दिसंबर को मांगों को लेकर लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सांकेतिक धरना दिए जाने का निर्णय लिया गया। धरने में ऋषिपाल, रमेशचंद, साधुराम, रामपाल, नरेंद्र, इरफान, बाबूराम, जादोराम, चौधरी विनोद पाल, अनीस, पवन, पूरण सिंह, शो सिंह, विजयपाल, साहब सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

समस्याओं का निराकरण करने की मांग
सहारनपुर। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ ने मांगों के संबंध में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन देकर समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की है। समस्याओं में संविदा चालक एवं परिचालकों को समान वेतन, नियमित एवं संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न एवं शोषण बंद न करना, डीजल रिकवरी करना, ड्यूटी के नाम पर परेशान करना, लोड फैक्टर के नाम पर परेशान करना, डग्गामार वानों को बंद न कराया जाना, भ्रष्टाचार पर रोक न लगाना, क्षेत्रों से अधिकारियों की शिकायत करने पर कार्रवाई न करना, अनुबंधित वाहन स्वामियों के अनुसान चलवाना, पेंशन न देना, सातवां वेतन न देना एवं कर्मचारियों की अन्य समस्याएं हैं। क्षेत्रीय संयोजक ब्रह्म सिंह ने कहा कि इस मामले में 22 दिसंबर को प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजा जाएगा।
एसएसपी के देवबंद जाने का विरोध शर्मनाक
सहारनपुर। दलित मुस्लिम इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध ललित ने कहा है कि एसएसपी बबलू कुमार के दारुल उलूम देवबंद पहुंचने पर आपत्ति जताने वाले संगठन सांप्रदायिक एवं धार्मिक उन्माद फैलाने वाले राष्ट्र विरोधी संगठन हैं। ऐसे संगठनों ने सबका साथ, सबका विकास नारे को भी शर्मसार किया है। एसएसपी पर इस प्रकार की टिप्पणी शर्मनाक है। ऐसे संगठनों के पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसकी शिकायत राज्यपाल से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें