फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर ने जाना सफाई का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने शुक्रवार को शहर की साफ सफाई का हाल जाना। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। कहा कि शहर कि प्रत्येक हिस्से में प्रतिदिन सफाई होने के साथ ही कचरे का उठान भी हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया शुक्रवार को नुमाइश कैंप क्षेत्र में पहुंचे थे। उनके साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी और निर्माण विभाग के अभियंता समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। ढमोला किनारे पर बड़े क्षेत्र में फैले कचरे के बारे में निगम के अधिकारियों ने जानकारी मांगी। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीताराम से कहा कि साफ सफाई केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में नगर निगम की ओर से शहर को साफ बनाने में कोई कोताही न बरती जाए। प्रतिदिन शहर में सफाई होने के साथ ही कचरे का उठान भी प्रतिदिन समय से हो जाए। बता दें कि मेयर बनने के बाद महापौर संजीव वालिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता पर विशेष जोर देने की बात उनसे कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें