फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीजी की रथयात्रा निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चिलकाना रोड की मदनपुरी स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा पंद्रहवें स्थापना दिवस पर शहर में श्रीजी की रथयात्रा निकाली गई। जगह-जगह रथयात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा पंद्रहवें स्थापना दिवस पर रथयात्रा निकाली गई। धार्मिक क्रियाओं के बाद प्रवीण जैन ने ध्वजारोहण किया तथा शांतिधारा नवीन जैन, मनीष जैन द्वारा की गई। धार्मिक अनुष्ठान पंडित राजकुमार जैन और पंडित राकेश जैन ने कराया। रथयात्रा का शुभारंभ मनीष जैन द्वारा किया गया। रथयात्रा के कुबेर सुरेंद्र जैन एवं आनंद जैन बने। भजन मंडली एवं बैंडबाजों के साथ मदनपुरी मंदिर से चलकर रथयात्रा चिलकाना चुंगी, जैनबाग, रायवाला होते हुए प्रतापनगर मंदिर में पहुंची। जहां श्रीजी का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद रायवाला, रामकृष्ण परमहंस स्कूल, पारस पैलेस होते हुए मदनपुरी कालोनी के मंदिर में रथयात्रा पहुंची। जहां पर श्रीजी का अभिषेक किया गया। रथयात्रा में मनीषा जैन, पलक जैन, ज्ञान, अश्वनी जैन, दिनेश जैन, वरुण जैन, राजीव जैन, अनिल जैन पीयूष जैन, विपिन जैन, प्रवीण जैन, प्रमोद जैन, गोल्डी जैन, इंद्रसैन जैन, सुरेश जैन, पवन जैन, सुनील जैन समेत अनेक लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें