सहारनपुर। आपसी सद्भाव कायम रखने की मांग को लेकर गांधी विचार मंच एवं राष्ट्रर धर्म विचार दल ने संयुक्त रूप से धरना दिया। उन्होंने कहा कि हमें मंदिर मस्जिद पर सियासत करने की बजाए देश की एकता और अखंडता के लिए काम करना चाहिए। मंगलवार को अली चौक पर आयोजित धरने पर राव असलम गांधी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जिस संविधान को लिखा है हम सभी को उस पर अमल करना चाहिए। उन्होंने लोगों से देश की सांझी विरासत की हिफाजत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग छह दिसंबर को काला दिवस या शौर्य दिवस मनाते हैं, हमें उनके बहकावे में नहीं आना है। इसमें अनीस गांधी, मौहम्मद तैयब, इफ्कार हसन, मौहम्मद निजाम, अब्दुल हफीज, सुफी सुल्तान, डॉ. दिलशाद, तौसीफ आदि ने भी विचार रखे। फरीद, कासिम सिददीकी, नूरी, मौहम्मद हफीज, रिजवान, आफताब, जमीर खान, इजहार हसन, शेरू हसन, जकी अहमद, अफसान उमर्र, रशीद, राव मोहसीन, आदि रहे।