फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट का फर्जी बैनामा कराने का आरोप, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट का फर्जी बैनामा कराया
विज्ञापन

देवबंद। शिक्षक नगर निवासी अनुज कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर एक व्यक्ति और उसके साथियों पर प्लॉट का फर्जी बैनामा कराए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
अनुज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त 2017 को उसने एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि अंबहेटा शेखां निवासी व्यक्ति की योजना पर रविदास मार्ग निवासी एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसके प्लॉट का फर्जी बैनामा करा लिया। जिसके बाद 13 नवंबर को उक्त लोगों ने उसके प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जब जानकारी होने पर वह वहां पहुंचा तो और विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। अनुज ने पुलिस से उक्त लोगों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती लौटी
देवबंद। करीब 10 दिन पूर्व राज्जुपुर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती सोमवार को खुद ही वापस लौट आई। उसके परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई हुई थी।
विज्ञापन

राज्जुपुर गांव निवासी ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। सोमवार को अचानक युवती कोतवाली पहुंची और पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से जालंधर चली गई थी। पुलिस का कहना है मंगलवार को अदालत में युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें