फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन निकाला, हैरतंगेज करतब दिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कीर्तन निकाला, हैरतंगेज करतब दिखाए
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा एवं दशमेश सेवा सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में नगर कीर्तन रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब से पांच प्यारों की अगुवाई में प्रारंभ हुआ। यह सुभाष चौक, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन, लाजपत नगर कालोनी होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में निरवैर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप पटियाला की गतका पार्टी ने लकड़ी तोड़ने, कीलों पर बैठाकर बर्फ तोड़ने और छाती से तलवार मोड़ने के हैरतंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। समाज के लोगों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन में सबसे आगे घोड़ों पर बैठे छोटे बच्चे हाथों में निशान साहिब लेकर चल रहे थे। बैंडबाजे ने धार्मिक शबद सुनाकर संगतों को आनंदित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु महाराज की पालकी के आगे संगतें झाड़ू लगाकर सफाई कर रही थीं। श्री सुखमणि सेवा सोसाइटी महिला कीर्तन मंडली पालकी साहब के पीछे गुरवाणी का गायन कर रही थी। इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन का शुभारंभ विधायक ब्रिजेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी ने देश की जनता को एकता के सूत्र में पिरोकर छुआछूत और जातपात के बंधन से मुक्त होने का मार्ग दिखाया। कमेटी की ओर से विधायक ब्रिजेश सिंह, सीओ सिद्धार्थ सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा और नगर संघ कार्यवाह आशुतोष गुप्ता को सिरोपा व प्रशस्ति पत्र देकर तथा गतका गु्रप व बैंडबाजों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन गुरजोत सिंह सेठी ने किया। इस मौके पर सेठ कुलदीप कुमार, इंद्रपाल सिंह सेठी, बलदीप सिंह, बालेन्द्र सिंह, हरीश गिरधर, अरविंदर कपूर, रवि होरा, सिमरलाल सचदेवा, राजेश छाबड़ा, कुलभूषण छाबड़ा, चंद्रदीप सिंह, परविंदर सिंह, श्यामलाल भारती, दिलबाग सिंह, डा. गुरमीत सोढ़ी, राहुल कुमार, जोगेंद्र सिंह कपूर, गगनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें