फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघनाद के शक्ति बाण से मूर्छित हुए लक्ष्मण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में चल रही विभिन्न श्री रामलीलाओं में लक्ष्मण मूर्छा का मंचन किया गया। मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो गए और श्री हनुमान ने संजीवनी बूटी लाकर उनके प्राणों की रक्षा की। लीला देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन

भारतीय कला मंच श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी की लीला में मेघनाद द्वारा ब्रह्म शक्ति से लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया गया। लक्ष्मण के मूर्छित होने पर प्रभु श्रीराम के विलाप को देखकर दर्शक भावुक हो गए। श्री हनुमान के संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राणों की रक्षा करने पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, उपाध्यक्ष संजय मल्होत्रा, मुख्य संरक्षक अशोक छाबड़ा, महेंद्र कंसल, राजीव अन्नू, सुरेंद्र मोघा, प्रमोद धीमान मौजूद रहे। भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंनगर में लक्ष्मण मूर्छा लीला का उद्घाटन शिरोमणि अकाली दल के नेता सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा, दीपक राजदेव, संजीव मनचंदा, मुनेश गोस्वामी ने किया। वरिष्ठ निर्देशक वरुण शर्मा एवं पंडित मोहित वशिष्ठ ने लीला का मंचन किया। संगीत प्रेम घाट व नरेश ने दिया। रूप सज्जा राधेश्याम ने की। संयोजक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रभु श्री राम के आदर्शों को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। अध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह, प्रबंधक सरदार पुनीत सिंह धीर, सन्नी गुलाटी, विशाल जायसवाल, राजकुमार चौधरी, प्रभजीत सिंह मौजूद रहे। उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर लक्ष्मण मूर्छा की लीला दिखाई गई। श्री राम की आरती दिनेश जैन, अशोक पोसवाल, सुमित जैन, प्रदीप सचदेवा, सुनील शर्मा ने उतारी। लीला का निर्देशन पंकज बजाज, यशपाल त्रेहन, संगीत निर्देशन अनिल धवन, निर्देशन जगदीश प्रसाद व अमित सेठी द्वारा किया गया। संचालन प्रधान रवि जुनेजा ने किया। छात्रा तन्नू, ईश ने सांस्कृतिक नृत्य पेश किया। मनोज चिटकारा, लोकेश अरोड़ा, अश्वनी अरोड़ा, विशाल अवस्थी, रोहित घई, कंवलजीत भाटिया शामिल रहे। श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति गुरुद्वारा रोड पर लक्ष्मण मूर्छा लीला में मेघनाथ का अभिनय गौरव चौधरी, श्री राम का दिनेश सक्सेना, लक्ष्मण का विनय दुग्गल, रावण का राजन कक्कड़ ने किया। प्रधान गौरव चौधरी, संस्थापक पंडित अवधेश, राकेश छाबड़ा, संय चानना, दीपक भाटिया आदि मौजूद रहे। श्री कृष्णा राम नाटक क्लब जुबली पार्क में रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। निर्देशक हरीश भटेजा व सह निर्देशक वीके ग्रोवर के निर्देशन में रावण का अभिनय कमल मल्होत्रा व अंगद का साजन गंगा ने किया। प्रधान महेंद्र तनेजा, विवेक दुआ, रम्मी धवन, नीरज कामरा, राजकुमार नरूला, महेंद्र लाल, अनिल अरोड़ा, चंद्रमोहन अरोड़ा, मुरली खन्ना शामिल रहे। श्री नवयुवक रामलीला कमेटी हकीकतनगर में रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। प्रधान विक्की पाहवा, प्रदीप पाहवा, सुुभाष, मंजीत सिंह, अमित सेठी, चांद भारती, अशोक, सतीश कपूर मौजूद रहे। श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में लक्ष्मण मूर्छा की लीला हुई। मेघनाद और लखन के संवाद सुनकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। प्रधान जोगेंद्र कुमार, जगदीश भंडारी, आनंद कुमार, राम स्वरूप, सुभाष चावला, लखजीत सिंह, महेश गुप्ता, सचिन माहेश्वरी मौजूद रहे। सुपर क्लब गोपालनगर नुमाइश कैंप में लक्ष्मण मूर्छा का मंचन विरेंद्र लखनपाल एवं भारती पसरीचा के निर्देशन में किया गया। श्री राम का रोल पवन सेतिया, लक्ष्मण संजीव छाबड़ा, हनुमान का सुधीर गुंबर, रावण का नितिन खुराना, मेघनाद का काका सूरी ने किया। अनिल रसवंत, राजीव वधवा, विकास खुराना, संजीव मनचंदा, विनोद खुराना, मितेश तनेजा, पंकज गुंबर शामिल रहे।

फोटो समाचार
प्रभु श्री राम की सवारी निकाली
सहारनपुर। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा हाथी पर प्रभु श्री राम की सवारी निकाली गई। सवारी मोरगंज बाजार, नया बाजार, सराफा बाजार, पुराना बजाजा, पंसारी बाजार आदि इलाकों से होते हुए श्री रामलीला भवन पर पहुंची। रास्ते में विभिन्न जगहों पर प्रभु श्री राम की सवारी का व्यापारियों ने स्वागत किया। इससे पूर्व बुधवार की रात प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बेहट अड्डा बस स्टैंड के निकट आयोजित लीला में अंगद-रावण संवाद का मनोहारी मंचन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज गुुप्ता, संजय कर्णवाल, हितेश गर्ग ने उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माइदयाल सिंह, विभोर जिंदल, अमित गुप्ता, मनुज तायल, नीरज गर्ग, पवन गोयल, निलेश गुप्ता, राकेश मित्तल, नवीन, बृजेश अग्रवाल, श्रवण गर्ग, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें