फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्घालुओं का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन

सहारनपुर। पहले नवरात्र पर शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना की। इसके साथ ही मंदिरों में 108 अखंड ज्योत स्थापित की गई। मां भगवती के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर पवित्र गुफा में प्रथम नवरात्र पर मंगल कलश घट स्थापना स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कराई। उन्होंने कहा कि मां भगवती मंगल कलश रूप में कल्याण करती हैं। संपूर्ण सृष्टि ही भगवती दुर्गा का रूप है जो व्यक्ति मन, कर्म और वचन से मां भगवती की आराधना कर अपना जीवन समर्पित करता है। वह सभी बंधनों से छूट जाता है। अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, सुरेश शर्मा, राजेंद्र धीमान, मेनपाल कांबोज, गीता, विभा, संतोष, बाला, सुमन, ऊषा मौजूद रहे।
विज्ञापन

न्यू आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में 108 ज्योत स्थापित कर मां शैलपुत्री की आराधना की गई। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संस्थापक अतुल जोशी महाराज के नेतृत्व में आचार्य शुभम कौशिक, पंडित शंभु दयाल पंत, पंडित हरीश पंत, यजमान कमल प्रकाश शर्मा, ऊषा शर्मा ने घट स्थापना एवं पूजन कराया। इसके साथ ही श्री दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन के पास स्थित श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने ज्योत प्रज्जवलित कराई। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उधर, श्री शिव दुर्गा मंदिर खलासी लाइन में घट स्थापना कराई गई। कथा वाचक पंडित संजय शर्मा ने कहा कि नवरात्र पर नौ दिन व्रत रखने से मनुष्य को विशेष फल मिलता है। इनके अलावा, श्री सिद्घपीठ भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, चोंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, काल भैरव विश्रामपुरी मंदिर में मां भगवती की उपासना की गई।
विज्ञापन

----
बाजारों में रही रौनक
सहारनपुर। पहले नवरात्र में बाजारों में रौनक रही। इलैक्ट्रोनिक्स सामान, सोने-चांदी के जेवरात और कपड़ों की जमकर खरीददारी हुई। इसके अलावा लोगों ने टू और फोर व्हीलर वाहन खरीदे। लोगों ने वाहनों की बुकिंग पहले से ही करा रखी थी। पहले नवरात्र की इंतजार कर रहे थे। नवरात्र पर्व को लेकर व्यापारियों में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। नौ दिन बाजारों में इसी तरह रौनक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें