फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता से पदक जीतकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुंबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। माउंट लिटरा के पदक विजेताओं का लौटने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन शोतोकान कराटे डो इंडियान एसोसिएशन की ओर से कराया गया। इसमें भारत के साथ ही श्रीलंका, नेपाल, भूटान, कनाडा, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सहारनपुर के खिलाड़ियों ने टीम मैनेजर मैनपाल चौधरी और कोच नितिन चौधरी के नेतृत्व में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में माउंट लिटरा जी स्कूल के आस्तिक यादव और रुद्रांश शर्मा ने रजत एवं राघव और कुनाल ने कांस्य पदक हासिल किए। आस्तिक यादव सपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर यादव के सुपुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें