फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में धान की सरकारी खरीद के लिए 29 क्रय केंद्र स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल में धान की सरकारी खरीद के लिए 29 क्रय केंद्र स्थापित
विज्ञापन

सहारनपुर। संभागीय खाद्य नियंत्रक सरयू प्रसाद ने बताया कि शासन द्वारा घोषित मूल्य समर्थन योजना में मोटे धान 1550 प्रति क्विंटल एवं श्रेणी क धान 1590 प्रति क्विंटल की दर से राजकीय धान क्रय केन्द्रो पर कृषकों से धान की सीधी खरीद 25 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

धान की खरीद के लिए संभाग के तीनों जनपदों में धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। सहारनपुर जनपद में खाद्य विभाग के 05, पीसीएफ के 07 तथा भारतीय खाद्य निगम के 03, मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग के 04, पीसीएफ के 04 एवं शामली में खाद्य विभाग के 02 तथा पीसीएफ के 04 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। पूरे संभाग में कुल 29 धान क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि धान सुगमता से बेचने के उद्देश्य से सरकार ने कृषक पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिये कृषक को बैंक पास बुक, फोटो, खतौनी व आधार कार्ड साथ धान क्रय केन्द्र से सम्पर्क करना होगा। इसके अलावा तहसील, जन सूचना सेवा केन्द्र तथा साइबर कैफे के माध्यम से पंजीकरण करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें