भगवान की हर लीला के पीछे छिपा है संदेश
सहारनपुर। मोहल्ला मुंशियान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया।
कथा समापन के मौके पर पंडित विद्या सागर चूड़ामणि ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की हर लीला के पीछे शिक्षा और जीवन जीने का संदेश छिपा है। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के वृंदावन से मथुरा जाने और रुकमणि विवाह का प्रसंग सुनाया। हवन यज्ञ पंडित भानू कौशिक, पंडित दीपक अग्निहोत्री ने मंत्रोचारण के साथ संपन्न कराया। श्रीमद्भागवत कथा प्रचार समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान अनिल दत्त शर्मा, विक्रम पाल, पंकज उपाध्याय, राजूखेड़ा, अंकुर माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी, रमेश शर्मा, विनोद ठकराल, संजय गुप्ता, दिनेश कश्यप, नंद किशोर, विकास खेड़ा, सांई दास, गौरव गोयल, विनोद अग्रवाल, अशोक शर्मा, रविकांत, प्रेम चौहान आदि मौजूद रहे।
सीता स्वयंवर और श्री राम विवाह महोत्सव का प्रसंग सुनाया
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित सभागार में चल रही श्री रामकथा के समापन अवसर पर आचार्य शांतनु महाराज ने सीता स्वयंवर और श्री राम विवाह महोत्सव का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालुओं से जीवन में मांगलिक पर्वों को सादगी और मर्यादापूर्ण मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रमा गुप्ता और प्रदीप गुप्ता ने मुख्य अतिथि डीएम पीके पांडेय एवं एसएसपी बबलू कुमार को बुकें प्रदान कर सम्मानित किया। डीएम और एसएसपी ने कहा कि कथा श्रावण से मनुष्य को मानसिक तनाव से मुक्ति और आत्म संतुष्टी मिलती है। इसके साथ ही श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय सामूहिक पाठ किया गया। इस दौरान विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी महेंद्र सिंह धनौरिया, दिनेश सेठी, राजकुमार मक्कड़, अखिलेश मित्तल, हेमंत अरोपा, राकेश जैन, किशोर शर्मा, रानी वर्मा, वेद प्रकाश, तेज क्वात्रा, वेद प्रकाश पोपली, शीतल बिश्नोई मौजूद रहे।