फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। साप्ताहिक बंदी के आदेश की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है। एसडीएम सदर संगीता और श्रम विभाग की टीम ने साप्ताहिक बंदी के बावजूद खुले 24 दुकानों पर छापा मारा और दुकानदारों को नोटिस भी रिसीव करा दिए। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडे ने 28 अगस्त को साप्ताहिक बंदी के बाद भी दुकान खोलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रवर्तन टीम का गठन किया था। मंगलवार को एसडीएम सदर संगीता के नेतृत्व में श्रम विभाग की टीम ने दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, सोफिया मार्केट और घंटाघर पर खुली दुकानों पर छापा मारा। मौके पर खुली पाई गई 24 दुकानों के स्वामियों को तत्काल नोटिस थमा दिए गए। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश वाणिज्य प्रतिष्ठान अधिनियम 1962 की धारा 81ए के तहत की गई है। एसडीएम सदर ने चेतावनी दी कि साप्ताहिक बंदी के बावजूद खुलने वाली दुकानों के खिलाफ प्रवर्तन टीम हर सप्ताह छापेमारी करेगी। बंदी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनके चौधरी और पुष्पेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें