देवबंद (सहारनपुर) । मानसिक बीमार किशोरी को हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एक मोहल्ला के लोगों ने मंगलवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया। जबकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
28 अगस्त को इस मोहल्ला में एक व्यक्ति ने घर के बाहर निकली मानसिक बीमार किशोरी को बहाने से दुकान में बुलाकर उसे हवस का शिकार बनाया था। जिसे परिजनों ने नाजुक हालत के चलते मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया। 30 अगस्त को किशोरी के पिता ने आरोपी सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन दिलशाद गौड़ और सपा नेता सिकंदर अली के नेतृत्व में दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कुछ देर बाद वहां पहुंचे कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने लोगों को बताया कि सलीम को जेल भेजा जा चुका है। इस दौरान नफीस अहमद, शादाब, भूरा, फहीम, दिलशाद, फिरोज, छोटा, लाला, उस्मान, फैसल, शाहिद, साजिद, हसीब, आलम, नईम, सनव्वर, गुफरान आदि शामिल रहे।