फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पीके पांडेय ने अधिसूचना के अनुपालन में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए तहसीलदार सदर सुधीर कुमार, तहसीलदार न्यायिक सदर प्रीति सिंह, नायब तहसीलदार सुल्तानपुर और नायब तहसीलदार पुवांरका को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। नगर निगम से सहायक अभियंता विजेंद्र कुमार पाल, कर अधीक्षक केशव प्रसाद, नगर निगम के अवर अभियंता एसबी अग्रहरि और अवर अभियंता जलकल राधेश्याम को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए भी जिम्मेदारी तय की गई है। नगर पालिका परिषद देवबंद के लिए एसडीएम देवबंद सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाए गए हैं, जबकि तहसीलदार देवबंद अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। नगर पालिका परिषद गंगोह, नगर पंचायत अंबेहटा एवं तीतरो तथा नगर पालिका परिषद सरसावा नकुड़ के लिए एसडीएम नकुड़ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार नकुड़ अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाए गए हैं। नगर पंचायत बेहट के लिए एसडीएम बेहट सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार बेहट को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान और नानौता के लिए एसडीएम रामपुर मनिहारान को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार रामपुर मनिहारान को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना के लिए एसडीएम सहारनपुर को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार रामपुर मनिहारान को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम-प्रशासन एसके दुबे को सभी नगरीय निकायों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें