फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के समर्थन में गए युवक की पंचकुला में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला की सेंट्रल जेल में डेरा समर्थक ने फंदा लगा जान दी
विज्ञापन

सहारनपुर/ अंबाला सिटी। हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार एक डेरा समर्थक ने रविवार को जेल में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसे 25 अगस्त को डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद हुई हिंसा के आरोप में पंचकूला से गिरफ्तार किया था। उस पर दंगा भड़काने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज था।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव माजरी कलां निवासी रविंदर कुमार (27) को 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार अन्य आरोपियों के साथ अंबाला की जेल में रखा गया था। एक सितंबर को रविंदर की मां उससे जेल में मिलने आई थी। इस दौरान उसे कुछ कपड़े आदि दिए थे। इसमें सिर पर बांधने वाला परना भी था। रविवार दोपहर रविंदर ने जेल में खाना खाया और इसके बाद बाथरूम में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ समय बाद जब एक कैदी बाथरूम में गया तो उसने रविंदर का शव फंदे से झूलता देखा। डेरा समर्थक के खुदकुशी की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस अधिकारी जेल पहुंचे और रविंदर का शव उतारा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया है। एएसपी नीतिका गहलोत ने बताया कि मामला संवेदनशील होने की वजह से ड्यूटी मजिस्ट्रेट शेर सिंह के समक्ष पुलिस ने सभी कार्रवाई की। जेल के अंदर की वीडियोग्राफी करवाई गई है। जेल में कैदियों, वार्डन और अन्य के बयान भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें