फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर के शिखरों पर धर्म ध्वज स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में परंपरागत धर्म ध्वज स्थापना कार्यक्रम धार्मिक विधि विधान से संपन्न हुआ। धर्म ध्वज पूजन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता जबकि शिव मंदिर के शिखर ध्वज स्थापना समाजसेवी श्याम कुमार अग्रवाल ने की।
विज्ञापन

महामंत्री अशोक गुप्ता ने बताया कि ठाकुरद्वारा मंदिर में ध्वज पूजन व शिखरों पर ध्वज स्थापना की यह परंपरा सदियों पुरानी है। रक्षाबंधन के दिन से नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों के लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की झांकियों, अखाड़ों, कीर्तन मंडलियों आदि की तैयारी के पूर्वाभ्यास में जुट जाते हैं। इस दौरान दिल्ली निवासी सोहन लाल नारंग ने मंदिर में पर्याप्त क्षमता का वाटर कूलर कमेटी को समर्पित किया। जिसका उद्घाटन चौधरी राजपाल सिंह, गीता भवन के संस्थापक सदस्य सतीश गिरधर, मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष ब्रह्म सिंह पुंडीर, पूर्व सभासद राजकुमार जाटव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में राधेश्याम गर्ग, अशोक गुप्ता, ऋषिपाल कश्यप, सुशील गुप्ता, पवन धीमान, रमन हरि गुप्ता, राकेश अग्रवाल, राजकिशोर गुप्ता, वैभव अग्रवाल, ऋषि कपूर, राजीव गुप्ता, तनुज गर्ग, संजीव सिंघल, अजय बंसल, शिवकुमार कंसल, सतीश माहेश्वरी, शोभाराम धीमान, नरेंद्र शर्मा, अरूण सिंघल, पंड़ित विजेंद्र प्रसाद नौटियाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें