फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब्बीरपुर को सुलगाने के प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शब्बीरपुर को सुलगाने के प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। बसपा कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर फिर से शब्बीरपुर को सुलगाने का प्रयास करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को काजी शादान मसूद के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एसएसपी को ज्ञापन देकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। शादान मसूद ने कहा कि शब्बीरपुर को फिर से सुलगाने की कोशिश की जा रही है। गांव के दो युवकों द्वारा एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें दलित समाज के प्रति अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। नके साथ जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, पूर्व विधायक महीपाल माजरा, मोहम्मद इमरान, डाक्टर रागिब अंजुम, मियां बबलू जैदी, कुलदीप, नरेश, सुबोध, दलसिंह, राजकुमार, कपिलदेव, ललित, मोहित, प्रमोद शामिल रहे।

--। शादी में लड़की बदलने का विरोध करने पर बंधक बनाने का आरोप
सहारनपुर। कैराना के गांव भूरा निवासी जमशेद ने गंगोह के एक गांव के एक परिवार पर शादी के दौरान लड़की बदलने, विरोध करने पर मारपीट करने, सामान छीन लेने और उनके खिलाफ कार मांगने का झूठा आरोप लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमशेद का आरोप है कि 16 जुलाई को वह गंगोह के एक गांव में तय की गई शादी के लिए बारात लेकर पहुंचे। लेकिन शादी तय करते समय आरोपियों ने जो लड़की दिखाई थी, शादी के दौरान उसे बदल दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। उनका सामान लूट लिया गया, उनके परिवार की युवतियों के साथ अभद्रता की गई। उन पर कार मांगने का झूठा आरोप लगाकर पुलिस में एफआईआर कराने की धमकी दी और उन्हें बारातघर के एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। किसी प्रकार उन्होंने कमरे से निकलकर पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली। कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में जमशेद ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें