फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा डेरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चार सेंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, चार सैंपल लिए
विज्ञापन

सहारनपुर। दूध, घी समेत खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सदर बाजार कोतवाली के सामने स्थित गंगा डेयरी पर छापा मारा। आरोप है कि डेयरी संचालक ने छापे का विरोध किया और टीम में शामिल पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से अभद्रता की। टीम ने दूध, दही, घी समेत चार नमूने लेकर सील करके जांच के लिए लखनऊ भेज दिए।
शुक्रवार को कुछ लोगों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम से गंगा डेयरी द्वारा दूध, घी समेत खाद्य पदार्थों में मिलावट किए जाने की शिकायत की। डीएम पीके पांडेय ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को छापा मारने के आदेश दिए। टीम ने दोपहर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में गंगा डेयरी पर छापा मारा। छापा लगते ही डेयरी पर मौजूद कर्मचारियों ने डेयरी संचालक को सूचना दी। सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि डेयरी संचालक ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। अपनी पहुंच का रौब गालिब करते हुए अधिकारियों के साथ अभद्रता की। पुलिस ने सख्ती दिखाई और टीम ने किसी प्रकार दूध, दही, घी और पनीर के चार नमूने लेकर सील कर दिए और जांच के लिए लखनऊ भेज दिए। सुनील कुमार शर्मा ने बताया डेरी संचालक लाइसेंस भी नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपड़ा डेरी से लिया मधुसूदन के दूध का नमूना
गंगा डेरी के संचालक अरविंद अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने सिंथेटिक दूध की शिकायत की थी। जिसकी उन्हें धमकी भी दी गई थी। जबकि जांच के नाम पर चोपड़ा डेयरी से सुनील कुमार शर्मा ने खुले दूध की बजाय मधुसूदन डेरी के बंद पैकेट का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। जिस खुले हुए दूध की शिकायत की गई उसका नमूना लिया ही नहीं। न ही पुलिस लेकर वहां गए थे और न ही एसडीएम को लेकर वहां गए थे। जबकि उनके यहां सीओ, एसडीएम को लेकर छापामारी करने पहुंच गए हैं। उनका उत्पीड़न किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें