छह माह के बछड़े को कुत्तों ने नोंच खाया
अंबेहटा (सहारनपुर)। खूंखार हो चुके कुत्तों ने अंबेहटी गांव में छह माह के एक बछड़े को नोंचते हुए मार डाला। ग्रामीणों ने इन कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
गांववासी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि रोजमर्रा की भांति बृहस्पतिवार को भी उन्होंने अपने पशु खेत पर बांध रखे थे। दुपहर करीब तीन उसका पुत्र पंकज खेत पर गया तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। खूंखार कुत्तों का झुंड उनके छह माह के बछड़े को नोंच नोंच कर खा रहे थे। पंकज तुरंत गांव वापस आया तथा कुछ लोगों के साथ खेत पर गया। लोगों ने लाठी डंडों के बल पर कुत्तों के झुंड को वहां से भगाया, परंतु तब तक बछड़ा दम तोड़ चुका था।