फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाले पांच शिक्षक होंगे बर्खास्त

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों में फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी पाने वाले पांच शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा। विभाग ने पांचों शिक्षकों को नोटिस भेजने के साथ इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंडल के स्कूलों में पिछले दिनों एलटी शिक्षकों की भर्ती की गई थी। सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराने के बाद उनको नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। विभाग की ओर से सभी अभ्यर्थियों का सत्यापन कराया गया तो पांच शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। विभाग की ओर से सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया। अब विभाग उनको बर्खास्त करने की तैयारी कर रहा है।  
फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वालों में अरविंद कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी अलीगढ़, जयवीर सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी अलीगढ़, शुभेंद्र पांडेय पुत्र राजीव पांडेय निवासी जौनपुर, मनोज यादव पुत्र बाबूराम निवासी जौनपुर और श्रीराम शुक्ला पुत्र सत्यनारायण निवासी जौनपुर शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें