फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 4.35 लाख वाहन स्वामियों ने अपडेट नहीं कराएं मोबाइल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
-नंबर अपडेट व गलत होने से ऑनलाइन चालान में आ रही दिक्कत
विज्ञापन


-संभागीय परिवहन कार्यालय में 7.84 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। जनपद में 4.35 लाख से अधिक वाहन ऐसे हैं, जिनके मालिकों ने अपने मोबाइल नंबर को अपडेट नहीं कराया है। नंबर अपडेट नहीं होने की वजह से ऑनलाइन चालान की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यही नहीं नंबर भी गलत दर्ज करा रखे हैं।

प्रदेश सरकार ने वाहनों की धरपकड़ के लिए ऑनलाइन चालान की व्यवस्था लागू है। वाहन चलाते समय नियमों का उल्लंघन करने वालों का ऑनलाइन चालान किया जाता है। चालान का मेसेज वाहन चालक के मोबाइल नंबर पर पहुंच जाता है। मेसेज में चालान की धनराशि जमा करने की तारीख भी निर्धारित होती है।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जनपद में 7,84,433 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें दोपहिया, चौपहिया आदि शामिल हैं। इनमें से 4,35,701 वाहन चालक ऐसे हैं, जिन्होंने वाहन लेने के बाद अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है, जबकि 3,48,732 वाहन स्वामियों के ही मोबाइल नंबर अपडेट हैं। जिनके नंबर अपेडट नहीं हुए, उनका ऑनलाइन चालान होने के बाद भी चालान की धनराशि जमा नहीं हो पा रही है।



केस नंबर-एक

गंगोह निवासी आकाश ने बताया कि उसने दो महीने पहले बाइक ली थी। पिछले महीने ऑनलाइन चालान हुआ था। जिस नंबर पर चालान का मेसेज गया, वह उसके पास नहीं है। ऐसे में मोबाइल अपडेट नहीं होने की वजह से चालान जमा नहीं किया।



केस नंबर-दो

शहर में पंत विहार निवासी अंकुश बताते हैं कि उनका कार का चालान ऑनलाइन हुआ था, लेकिन उनका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं था। जिस वजह से मेसेज नहीं आया। अब नंबर को अपडेट कराना पड़ेगा।
विज्ञापन




वर्जन

मोबाइल नंबरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके लिए काम चल रहा है। मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने की वजह से ऑनलाइन चालान में समस्या आती है। 4.35 लाख से अधिक वाहन चालकों के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं।



- महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें