फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के तीन कर्मचारियों सहित 42 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के तीन कर्मचारियों सहित 42 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

सहारनपुर। सोमवार को जनपद में एथेनिया हाई स्कूल के तीन कर्मचारियों सहित 42 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 9878 पर पहुंच गई है। उधर, सोमवार को 30 लोग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मिले संक्रमितों में एथेनिया हाई स्कूल तीन तथा मिशन कंपाउंड, हाथौल्ली, डंगडौली, आवास विकास, रंजीतनगर, शेरपुर, राजेंद्रनगर के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा शास्त्रीनगर, रोहित विहार, तीतरों, स्टार पेपर मिल, बिहारीगढ़, थाना सदर क्षेत्र, मल्हीपुर रोड, न्यू भारत सिंह कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, बढेड़ी कोली, ब्रिजेशनगर, शंकरनगर, दामोदरपुरी कॉलोनी, पीटीएस, जड़ौदा पांडा, जयभारत विद्या मंदिर, पहाड़पुर, अब्दुल्लापुर, चिलकाना, भगत सिंह कॉलोनी, आसनवाली, गोपाल नगर, ज्वालानगर आदि में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें