फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे से मुक्त कराई 42 बीघा जमीन

Sat, 11 Nov 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जमीन पर से अवैध कब्जे हटवाने में की गई कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर प्रशासन की ओर से शुरू किया गया ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को सदर तहसीलदार सुधीर कुमार के नेतृत्व में तहसील की टीम ने ग्राम हरौड़ा अहतमाल में ग्राम समाज और हिंडन नदी की 42 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।
विज्ञापन


ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का जिला प्रशासन का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को तहसीलदार सदर सुधीर कुमार के नेतृत्व में भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

तहसीलदार सदर ने बताया कि ग्राम हरौड़ा अहतमाल में ग्राम समाज और हिंडन नदी की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इसमें से कुुछ जमीन पर गेहूं की बुवाई हो चुकी थी और कुछ भूमि का रबी फसल बोने के लिए पलेवा कर रखा था।
विज्ञापन


तहसील की टीम ने ट्रैक्टर की सहायता से जमीन की जुताई करके उस पर अपना कब्जा ले लिया। इस दौरान तहसील सदर के कानूनगो फूल सिंह और लेखपाल बाबूराम आदि भी रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें