महमूद मदनी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए की दुआएं
नानौता (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ की गई। रविवार को अचानक तबीयत बिगडने पर मौलाना महमूद मदनी को अस्पताल में भर्ती किए जाने की सूचना मिलते ही मस्जिदों में उनकी सेहत के लिए दुआ की गई। इसके अलावा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जिकरिया सिद्दीकी, मदरसा तालीमुल कुरान के प्रबंधक मौलवी हारिस खान, हाफिज अनीस अहमद, हाजी उमरदराज खान, पूर्व चेयरमैन अफजल खान, हाजी मोहम्मद शमीम, कारी मोहम्मद अली, हाजी शराफत खान, मौलवी मोहम्मद गुलफाम, मुस्तकीम मंसूरी आदि ने मौलाना मदनी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ की।