नागल।/तीतरो/रामपुर मनिहारान/गंगोह (सहारनपुर)। नागल में भाजपाइयों और व्यापारियों ने मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाल बहादुर जवानों की सराहना की। तिरंगा यात्रा मेन बाजार, शिव चौक, गुरुद्वारा रोड एवं जीटी रोड होते हुए बस स्टैंड पर सम्पन्न हुई। यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय के उद्घोष से देशभक्ति का जज्बा भर रहे थे। यात्रा में मुख्य रूप से चौ. राजकुमार, दीपक वालिया, अरूण त्यागी, अमित वालिया, सतीश तायल, नरेंद्र पुंडीर, राजेश्वर, शुभम धीमान, विभू राठी, सारिका वालिया, संदीप, लोकेंद्र राणा, राजीव त्यागी, पवन सैनी, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे। तीतरों में व्यापारियों सोनू, देवेंद्र, विक्की, मैनपाल, दिनेश, उमेश आदि ने एयर अटैक की सफलता को लेकर मिठाई बांटी।
रामपुर मनिहारान में मुस्लिम समाज के लोगों ने पाक के खिलाफ नारे लगाकर अपने गुस्से का इजहार किया। मोहल्ला काजी मारूफ में बिलाल अहमद के नेतृत्व इमरान, शौराब अहमद सिद्दीकि, कुरैश अहमद, अब्बुल कुरैशी, इरफान अहमद, अजमल, सादिक, सलमान, राजा, आरजू आदि ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए। गंगोह के गांव कलसी में आयोजित भाजपाइयों की बैठक में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों का संहार करने पर वायु सेना और भारत सरकार को बधाई दी गई। पवन सिंह के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश रोहिला, रविंद्र विश्वकर्मा, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के तहसील अध्यक्ष मिर्जा गालिब, शरद रोड, प्रवीण, सतेंद्र, विश्वास, रविंद्र, अमरीश, संजीव शर्मा, जनेश्वर सिंह, अमित कुमार, राजेश कुमार, राजेश रोहिला, रविंद्र विश्वकर्मा, नवीन कुमार, नवाब सिंह, विनोद कुमार, ध्यान सिंह, राजकुमार रहे।