फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की शहादत का बदला लिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जवानों की शहादत का बदला लिया जाए
विज्ञापन

सहारनपुर। जवानों की शहादत ने हर किसी झकझोर दिया है, हर वर्ग इससे आहत है। व्यापारियों और चिकित्सकों का कहना है कि केंद्र सरकार को इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। सरकार ने ऐसा नहीं किया तो देश कभी माफ नहीं करेगा। भारतीय सेना किसी से कम नहीं है। सरकार को अब इंतजार नहीं करना चाहिए। भारतीय सेना को खुली छूट देनी चाहिए। ताकि देश के वीर सपूतों की शहादत का बदला लिया जाए।
- हकीकत नगर के दवा कारोबारी विरेंद्र बहल का कहना है कि जवानों की शहादत को पूरा देश सलाम कर रहा है। सेना के जवानों की वजह से हम देश में चैन से रह पाते हैं। केंद्र सरकार को आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजली होगी।
विज्ञापन

- सराफा कारोबारी राम राजीव सिंघल का कहना है कि भारतीय सेना किसी से कम नहीं है। केंद्र सरकार को सेना को खुली छूट देनी चाहिए। ताकि भविष्य में दोबारा इस तरह की घटना न हो सके। इस कायरता की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। जवानों की शहादत का जल्द बदला लिया जाए।
- वरिष्ठ फिजिशियन डाक्टर कलीम अहमद का कहना है कि आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही उन लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए, जो आतंकवादियों की मदद करते हैं। इस हमले का केंद्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। शहीदों के परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं है।
विज्ञापन

- डाक्टर पीडी गर्ग का कहना है कि हृदय विदारक घटना है। जवानों की शहादत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। केंद्र सरकार बदला ले, इसके लिए बड़ी उम्मीद से देशवासी सरकार की तरफ देख रहे हैं। अब शांत बैठने की जरूरत नहीं है। दुश्मन को उसके घर में घुसकर सबक सिखाया जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें