सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता बनने के लिए खिलाड़ियों के बीच जोर आजमाइश हुई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन एसी गुप्ता, धर्मदास, अंकित कुमार, लवकेश गावड़े, निधि, अनिल अग्रवाल, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव और अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। बालिका वर्ग की 25 किलोग्राम भार में शिवानी पहले, शनाया डाबर दूसरे तथा कनिका और नविका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 30 किलोग्राम भार में प्रज्ञा वर्मा ने पहला, मीरा वर्मा ने दूसरा तथा पायल और आराध्या ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 35 किलोग्राम भार में पल्लवी बिरला पहले, पायल दूसरे तथा रेनू और दिव्यांशी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 40 किलोग्राम भार में संभावी ने पहला, रीतिका ने दूसरा तथा ज्योति और करुणा ने तीसरा स्थान पाया।
44 किलोग्राम भार में आशी पहले, अंजली दूसरे तथा काजल और खुशी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 48 किलोग्राम भार में बरखा ने पहला, अंजली ने दूसरा तथा भूमिका और युक्ति ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम भार में प्राची पहले, दिव्यांशी दूसरे तथा नीति और वृतिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 52 किलोग्राम से अधिक भार में जाह्नवी पहले, प्रेरणा दूसरे तथा जिया और सलोनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग के 25 किलोग्राम भार में वीशू पहले, आयुष दूसरे तथा अंश और अनमोल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 30 किलोग्राम भार में हार्दिक ने पहला, साश्वत ने दूसरा तथा अब्दुल और रिषभ ने तीसरा स्थान पाया। 35 किलोग्राम भार में शेख मोहम्मद पहले, तनुष दूसरे तथा शौर्य और मोहम्मद जकारिया तीसरे स्थान पर रहे।
40 किलोग्राम भार में मृत्युंजय ने पहला, तन्मय ने दूसरा तथा शिवेन और मनीष ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 45 किलोग्राम भार में वैभव सिंह पहले, सायन पाल दूसरे तथा उज्ज्वल और उत्कर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 किलोग्राम भार में पंकज पहले, गौरव दूसरे तथा युवांक और आदित्य संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम भार में देव कुमार ने पहला, पुष्पित ने दूसरा तथा यश और अभिषेक ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 60 से अधिक किलोग्राम भार में शशांक पहले, दीपांशु दूसरे तथा रुद्राक्ष और हर्षित संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।