फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में छाए सहारनपुर के न्यायिक अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सात से दस फरवरी तक आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक अधिकारीगण खेलकूद मिलन प्रतियोगिता में सहारनपुर के न्यायिक अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों पर कब्जा किया। लौटने पर खेल प्रेमियों ने पदक विजेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सहारनपुर से परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अमितपाल सिंह, लघुवाद न्यायाधीश महेशचंद्र वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष निगम, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित चौधरी आदि ने प्रतिभाग किया। 200 मीटर दौड़ में महेशचंद्र वर्मा विजेता रहे और ट्रॉफी प्राप्त की। मनीष निगम ने बैडमिंटन के ओपन सिंगल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की। सुमित चौधरी ने 100 और 400 मीटर दौड़ तथा चार सौ मीटर रिले दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। सोमवार को सभी अधिकारी सहारनपुर लौट आए। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने पदक पदक विजेताओं को बधाई दी।

संतोष ट्रॉफी के लिए कार्तिक का चयन
सहारनपुर। फुटबाल खिलाड़ी कार्तिक भार्गव का चयन संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला फुटबाल संघ के सचिव अब्दुल अहद ने बताया कि सहारनपुर को यह उपलब्धि छह साल बाद मिली है। 2012 में सहारनपुर के समीर खान का चयन उक्त प्रतियोगिता के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता 12 फरवरी से जम्मू के कटरा में आयोजित हो रही है, जिसमें प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की टीम में सहारनपुर के कार्तिक भी खेलेंगे। उन्होंने बताया कि कार्तिक होनहार खिलाड़ी है, जिसने 25 जनवरी से आठ फरवरी तक आगरा में आयोजित कैंप में खुद को साबित किया। संघ अध्यक्ष मोहम्मद तैयब, सचिव अब्दुल अहद, मुख्य संरक्षक डॉ. नीरज शुक्ला, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, शाहकार खान ने कार्तिक को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें