फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद सांसद और उनके बेटे खिलाफ सपाई मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन में टिकट की दावेदारी को लेकर नेताओं के विरोधी सुर मुखर होने लगे हैं। सपा नेता शगुफ्ता खान और उनके पति पूर्व चेयरमैन खालिद खान ने कहा कि यदि कैराना लोकसभा सीट पर सांसद तबस्सुम हसन अथवा उनके बेटे विधायक नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया जाता है, तो सपा कार्यकर्ता विरोध करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित आवास पर बैठक के दौरान शगुफ्ता खान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए कार्यकर्ता तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान कैराना सांसद तबस्सुम हसन ने दो बार सांसद चुने जाने पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं की अनदेखी की है। नकुड़ के पूर्व चेयरमैन खालिद खान ने कहा कि सांसद तबस्सुम हसन ने जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया, बल्कि बहुजन समाज का उत्पीड़न इनके समय में हुआ। जनहित के मुद्दों पर तबस्सुम हसन मौन रहीं। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी ने कैराना सीट पर तबस्सुम हसन अथवा उनके बेटे विधायक नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया, तो सपा कार्यकर्ता विरोध करेंगे। उन्होंने अपने बेटे साहिल खान को प्रत्याशी बनाने की मांग की। इस दौरान शमशाद खान, अल्ताफ कुरैशी, शबाना सिद्दीकी, हाजी अनीस खान, जांबाज खान, परवेज प्रधान, डाक्टर कय्यूम खान, नाजिम अली, जबरदीन, शौकत अली, शराफत खान, उमरदराज अली, अमजद खान, फरीद खान और मतलूब कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें