फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने किया श्री बालाजी का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने किया श्री बालाजी का गुणगान
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। पवित्र कंकराली सरोवर किनारे स्थित श्री बालाजी धाम में नववर्ष के प्रथम मंगलवार को परंपरागत रुप से विशेष कीर्तन एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली सहित अनेक राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को श्री बालाजी संकट मोचन सेवा समिति के तत्वावधान में विशेष आशीर्वाद समारोह में सुबह सवेरे से ही नगर और देहात के अलावा विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक श्री बालाजी महाराज का गुणगान करने के बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए। महंत सुशील शर्मा के माध्यम से उन्हें बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आशीर्वाद का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बाबा का आशीर्वाद पाने वालों में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन, भाजपा के जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, सभासद आशीष गर्ग, पूर्व सभासद डा. राकेश गर्ग, प्रधान संजय कम्हेडा, रमेशचंद गर्ग, प्रधान संजय शेरमऊ सहित बडी संख्या में सामाजिक, सियासी दलों के कार्यकर्ता सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। सेवादारों मुकेश गर्ग, सुनील ऐरन, अनुराग शर्मा, संजय प्रजेश, जयसिंह सैनी, प्रदीप गोयल, अनुज सिंघल, पवन गर्ग, अवनीश, विवेक गर्ग, सुनील अग्रवाल, मुकेश गोयल, राजेश कुमार, प्रदीप सिंघल, विजेन्द्र शर्मा, सुनील अग्रवाल, राजकुमार, विकल्प, सुनीता शर्मा, शिखा ऐरन, प्रखर, शशांक गोयल, अवनीश गर्ग, सागर भटनागर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें