फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में से खनन से लदे वाहन निकालने को लेकर संघर्ष, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। यमुना खादर में खेत से खनन से लदे वाहन निकालने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के यमुना खादर में शाहपुर कुंडा घाट पर रेत खनन का काम चल रहा है। खनन पर जाने वाले रास्ते की बराबर में गांव कुंडा खुर्द के कुछ किसानों के खेत हैं। किसानों का कहना है कि चालक अपने खनन से लदे वाहनों को उनके खेत से निकालकर गेहूं की फसल खराब कर रहे हैं। किसानों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 100 मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के सामने ही कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने सब देखते रहे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव कराया। पुलिस मौके से कुछ लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। मारपीट में दोनों पक्षों के रिफाकत, शराफत, नसीम, साजिद और राशिद घायल हुए है। पुलिस ने सभी घायलों को गंगोह सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
उधर, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार का कहना है कि मौके से दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें