फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करने वाली समितियां होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जनपद की नगर पंचायतों और नगर पालिका में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिस्पर्धा के लिए 11 नवंबर से 15 नवंबर तक वातावरण संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। 23 दिसंबर को जनपद स्तरीय और 25 दिसंबर को राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। जिसमें स्वच्छ वार्ड की समितियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी बयान में विनोद कुमार व डीपीएस रवीश कुमार ने बताया कि नगर निकायों के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति गठित है। इस समिति का उद्देश्य है कि वार्ड में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित की जाए और वार्ड में डोर-टू-डोर कूडे़ का कलेक्शन करना तथा सड़क, नाली व नाले की पूर्ण सफाई का ध्यान रखने के लिए कार्य करना है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली वार्ड स्वच्छता वातावरण समिति को मूल्यांकन के पश्चात सम्मानित किए जाने की व्यवस्था या स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के लिए ठोस कचरे के प्रबंधन की स्थिति और हरियाली व कायाकल्प के लिए नागरिक भागेदारी होनी चाहिए। हर तरीके से स्वच्छ वार्डों को ही सम्मानित किया जाएगा। बताया कि वार्ड में कहीं कूड़ा न हो, पानी एकत्रित न हो, सार्वजनिक शौचालय साफ रहें, इन वार्डों के विद्यालय, होटल, बाजार की स्वच्छता की जांच होगी। जो भी वार्ड इन मापदंडों पर खरा उतरेगा उसी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें