अग्रोहा समाज विकास सभा ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह
देवबंद (सहारनपुर)। वैश्य समाज की अग्रणी संस्था अग्रोहा समाज विकास सभा के बैनर तले छठा वैश्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज के 44 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
रविवार को मंगलौर पुलिस चौकी के समीप स्थित मधुर मिलन बैंक्वेट हाल में आयोजित हुए समारोह का उद्घाटन पूर्व नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल ने फीता काटकर और रुड़की भाजपा के पूर्व जिला मंत्री गौरव गोयल ने नारियल फोड़कर किया। जबकि दीप प्रज्ज्वलित भाजपा नगर उपाध्यक्ष अजय गर्ग ध्वजारोहण अशोक कुमार अग्रवाल ने किया। महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी लक्ष्मी के चित्रों पर माल्यार्पण मनमोहन गर्ग ने जबकि महाराजा अग्रसेन की आरती अतिथियों द्वारा की गई। मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर से भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में शिक्षा ग्रहण करना बहुत जरूरी है। हरिद्वार से आए भाजपा मेयर मनोज गर्ग ने वैश्य समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि एकता में ही बल है। अग्रोहा समाज विकास के संस्थापक नितिन गुप्ता ने कहा कि 2009 से संस्था समाज के बीच में रहकर कार्य कर रही है। कार्यक्रम कराने के लिए वैश्य समाज का पूर्ण सहयोग मिलता रहा है। हुलाशराय सिंघल, विनोद गुप्ता, अशोक गुप्ता, विजेश कंसल ने भी विचार व्यक्त किए।
समारोह में वैश्य समाज के हाईस्कूल के 24, इंटरमीडिएट के 16 और हायर एजूकेशन के 6 छात्र छात्राओं को को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगरीय सम्मान के रूप में नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल, किरायाना एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेस गुप्ता, विजय सिंघल, संजय गोयल, मनोज बंसल, सुनील गर्ग, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार गर्ग और गगन मित्तल को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मनमोहन गर्ग, संस्था अध्यक्ष अमित गुप्ता, सावन गुप्ता, अक्षय बंसल, अंकुर गर्ग, वतन गर्ग, विवेक तायल, नरेश मित्तल, गौरव गर्ग, अरुण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मधुसूदन, गोपाल, रितेश बंसल, नीरज गोयल, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।