फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट महासभा ने मृत्यु भोज पर लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट महासभा ने मृत्यु भोज पर लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन

सहारनपुर। जाट महासभा की बैठक में मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने सहित अन्य कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। उन्होंने केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण देने के नाम पर जाट समाज को धोखा दिए जाने का आरोप लगाते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करने का निर्णय भी लिया।
विज्ञापन

रविवार को जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह ने मृत्युभोज की निंदा करते हुए कहा कि यह गलत परंपरा है, इस पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस पर सभी लोगों ने प्रतिबंध लगाने पर सहमति प्रदान की। महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय सेवाओं में जाट समाज को आश्वासन के बावजूद आरक्षण नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में शीघ्र ही एक महापंचायत बुलाकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में जाट भवन का निर्माण कराने का निर्णय भी लिया गया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, नागल ब्लाक प्रमुख चौधरी बिजेंद्र सिंह, जाट सभा के महासचिव चौधरी सतपाल सिंह, धीरज सिंह, बलवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, धीर सिंह, रविंद्र मलिक, गुरदीप सिंह, रविंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी, रतिराम, सुभाष चौधरी, रघुवीर मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें