सहारनपुर। विद्युत निगम के अवर अभियंताओं एवं प्रोन्नत अभियंता संवर्ग की लंबित मांगों के संबंध में को लेकर विद्युत निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि उनका प्रारंभिक वेतन 12540 किया जाए जाने संबंध आदेशों को एक जनवरी 2006 से लागू किया जाए। अवर अभियंता का अनुमन्य समयबद्ध वेतनमान की व्यवस्था बहाल करते हुए सातवें वेतन आयोग के पुनरीक्षण में एक जनवरी 2016 से वेतनमान सही किया जाए। दोषपूर्ण तरीके से जारी ज्येष्ठता सूची को ठीक किया जाए और आपत्तियों का निस्तारण किया जाए। अवर अभियंता की भ्रष्ट एवं बेनियन व्यवस्था को समाप्त किया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में बीबी गुप्ता, राज नारायण यादव, अरविंद कुमार, यूसी वर्मा, भानु प्रताप, प्रदीप कुमार, अहतेशाम, एके शर्मा, सिकंदर यादव, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सतेंद्र मौर्या, अजय यादव, सुशील कुमार, विजयपाल, धर्मेंद्र सिंह, राम आशीष यादव, वीके यादव मौजूद रहे।