नानौता (सहारनपुर)। किसान सेवक इंटर कालेज के प्रांगण में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उप्र. द्वारा जिला विज्ञान क्लब सहारनपुर के सौजन्य से जल बचाओ, वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण पर भाषण व मॉडल बनाकर जागरूकता का परिचय देने के साथ जल बचाओ का संकल्प भी लिया।
मुख्य अतिथि सियाराम इंटर कालेज गागलहेड़ी के प्रधानाचार्य व जिला समन्वयक संजय जैन ने छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण पर बताते हुए कहा कि जल ही जीवन है। जिसे 22 मार्च को जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानाचार्य राजपाल सिंह व भूपेश त्रिपाठी ने घरों में पानी बचाने के नौ तरीकों को घर के नलों की लीकेज रोककर, नलबंद कर, ब्रश करने के समय टंकी बंद कर, बर्तन धोने में बाल्टी या टब से धोने, बाल्टी से कार धोने, आरओ के वेस्ट पानी को प्रयोग में लाने, वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करने, नलबंद कर शेविंग करने, टायलेट में लीकेज रोकने को अपनाकर जल बचाने पर जोर दिया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में किसान सेवक इंटर कालेज की कक्षा 12 की छात्राएं सिमरन व विधि शर्मा क्रमश: प्रथम व तृतीय तथा द्वितीय गुुरुनानक कन्या इंटर कालेज की 12 की छात्रा पूजा रही। मंडल प्रतियोगिता में विधि व राहुल का समूह प्रथम, वंशिका पुंडीर व राजकुमार का समूह द्वितीय व मोहिनी व पारुल का समूह तृतीय रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में साइमा कक्षा 7 प्रथम, आदेश कक्षा 7 द्वितीय, अंजली पुंडीर व अक्शा खान कक्षा 7 तृतीय रहे। जबकि अन्य सभी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस दौरान देवेंद्र सिंह राणा, हरिमोहन त्यागी, सुशील कुमार, अरुण कुमार, हरिश्चंद्र, सचिन गर्ग, किरतपाल सिंह, प्रबंधक अरुण जैन, अध्यक्ष सुभाष जैन, संचालन विजय शर्मा, मुकेश राणा, सुनील गुप्ता, नीतू सिसौदिया, शोभा राणा, किश्वर जैदी, मधु चौधरी, ग्जाला जबी, अलका देवी, राहत जहां उपस्थित रहे।