फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर एक बेंच पर एक व्यक्ति पड़ा था। काफी देर तक व्यक्ति बेंच पर ही लेटा रहा। शक होने के बाद उस व्यक्ति के पास कुछ लोग पहुंचे। उसे हिलाकर जगाना चाहा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी के दी। सूचना पाते ही जीआरपी कर्मी वहां पहुंचे। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। तलाशी लेने पर उसकी जेब से लगभग 1200 रुपये मिले है। जीआरपी ने बताया कि व्यक्ति कहां से आया और कहां का रहने वाला है इसकी अभी तक पता नहीं चल सका है। मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृत व्यक्ति के पास से कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें