सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि किसान क्रांति यात्रा में जनपद से किसान दलबल के साथ भाग लेंगे। यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर दिल्ली जाएगी।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि यात्रा को लेकर ब्लॉक स्तर पर पूरी तैयारी की जा रही है। यात्रा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी तैयार रहेंगे। मेवाराम, संजय चौधरी, डा. राजवीर सिंह, अजय कांबोज, बबली, इमरान गुड्डू, ब्रजपाल सिंह, मनोज कुमार, केहर सिंह, नरेंद्र सिंह, धर्मवीरा, मन्नू सिंह, चरण सिंह, सुरेंद्र सिंह चौधरी, देशपाल सिंह, अरविंद सैनी, महिपाल सिंह, सतीश सैनी, चौधरी घनश्याम राणा, साजिद, मुकेश तोमर, जयपाल सिंह, ओमवीर सिंह मौजूद रहे।