फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाई श्री कृष्ण जनमाष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। नगर और देहात में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बडे ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विभिन्न मंदिरों सहित अनेक स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण की बाल एवं रासलीलाओं को दर्शाती हुए मनमोहक झांकियां लगाई गई। देर रात तक सड़कों पर भीड़ रही और श्रद्धालु दर्शन करते रहे।
विज्ञापन

श्री रामबाग कालोनी में भगवान श्री कृष्ण की रासलीलाओं का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि नोमान मसूद और श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा ने फीता काटकर किया। नोमान मसूद ने कहा कि गंगोह सूफी संतों की पावन नगरी है। यहां सभी नागरिक एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हुए त्योहारों को मिलजुलकर मनाते हैं। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। संचालन पूर्व वाइस चेयरमैन कश्यप कुमार फौजी ने किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद टेबक, व्यापारी नेता रमेशचंद गर्ग, हितेष मित्तल, सभासद दीपांशु गोयल आदि रहे।
प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में लगाई गई झांकियों का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि नोमान मसूद, समाजसेविका शाजिया मसूद, अध्यक्ष बसंत मित्तल, प्रबंधक हितेष मित्तल, सचिव बलबीर सैनी एवं प्रधानाचार्या शालू चौधरी ने किया। विभिन्न झांकियों में भूमि, मानसी, रंजुल, अंजुल, हिमांशी, कनिका, काजल, दिव्यांशी, हिमानी, आरोही, अंशिका, हर्षित, सार्थक, नैतिक, जयदेव, तन्वी, अविका, कीर्ति, शताक्षी, मुदश्शीर, मानवी, पावनी, रेशु, मानसी मित्तल, अनिका, अनन्या, रक्षित, अभिनव, अतिशय, हर्ष, अर्पित, भानुप्रताप, नितिका, उत्सव, आदित्य आदि बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की अभिमन्यु चक्र, धूत क्रीडा, माखन चोर, कारागार एवं पूतना वध आदि लीलाओं का मनोहारी प्रस्तुति करण कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायकों द्वारा रासलीला झांकी को प्रथम, धूत क्रीड़ा को द्वितीय एवं माखन चोर एवं पुतना वध को तृतीय घोषित किया गया।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भी पर्व को श्रद्धा के साथ मनाया। सुदर्शन क्लब द्वारा पंचायती धर्मशाला में आयोजित रासलीला में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पवित्र कंकराली सरोवर किनारे स्थित श्री बालाजी धाम में भी महंत सुशील शर्मा के सानिध्य एवं निर्देशन में झांकियां लगाई गई और भजन कीर्तन हुआ। इनके अलावा महादेव कुटी बड़ा हनुमान मंदिर, कीर्तन भवन, मोहल्ला ईशरा स्थित श्री शिव दुर्गा भुवनेश्वरी देवी पंचायती मंदिर, वैष्णों देवी धाम, बड़ा शिवालय, सर्राफा बाजार स्थित सनातन धर्म सभा, शिव-हनुमान मंदिर सहित सभी मंदरिों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ लगातार गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें