फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1ॉ1 सितंबर को होगी मंडल की गन्ना सुरक्षण बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
11 को होगी मंडल की गन्ना सुरक्षण बैठक
विज्ञापन

सहारनपुर। गन्ना विभाग ने आगामी पेराई सत्र में लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते गन्ना आयुक्त ने शुगर मिलों के लिए गन्ना सुरक्षण की बैठकों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों के लिए 11 सितंबर को लखनऊ स्थित लाल बहादुर गन्ना किसान संस्थान में गन्ना सुरक्षण बैठक का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि गन्ना पेराई सत्र 2018-19 के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शुगर मिलों को गन्ना आवंटन के लिए सुरक्षण बैठकें 11 से शुरू होकर 22 सितंबर तक चलेंगी। सहारनपुर मंडल की सुरक्षण बैठक प्रदेश में सबसे पहले 11 सितंबर होगी। इसमें चीनी मिलों को गन्ने का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आवंटन चीनी मिलों के पिछले सत्र में पेराई किए गए गन्ने की औसत मात्रा को आधार मानकर किया जाता है। इसके अलावा शुगर मिल की गन्ना मूल्य भुगतान की प्रगति भी देखी जाती है। चीनी मिलों का गन्ना क्षेत्रफल निर्धारित करने में क्षेत्रीय किसानों और सहकारी गन्ना विकास समितियों एवं परिषदों के बोर्ड की सलाह को महत्व दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गन्ना क्षेत्रफल का आवंटन हुए बिना कोई भी चीनी मिल गन्ने की खरीदारी नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें