फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी की पालकी यात्रा से हुआ जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पालकी यात्रा से हुआ जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

गंगोह। सुदर्शन क्लब के तत्वावधान में जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ श्री बांके बिहारी नंदलाल की पालकी शोभायात्रा से किया गया। नगर भर में पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

कालेज मार्ग स्थित अंबा विहार से बांके बिहारी भगवान को पालकी में बैठा कर बैंड बाजों के साथ कार्यक्रम स्थल शिव चौक स्थित पंचायती धर्मशाला तक लाया गया। श्रद्धालु नंगे पांव पालकी को कंधे पर उठाए चल रहे थे। कार्यक्रम में बृजमोहन वर्मा, अर्पित गोयल, समर्थ गोयल, अनमोल बंसल, वैभव अग्रवाल, वरुण शर्मा, मनीष मित्तल, पीयूष गोयल, अंकुर, प्रतीक, अरुण, करण आदि शामिल रहे। बृजमोहन वर्मा के अनुसार तीन सितंबर को प्रात: महास्नान, हवन और आरती होगी। चार सितंबर को भी धार्मिक कार्यक्रम चलेंगे तथा रात को शयन आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न होगा। पांच सितंबर को श्री बांके बिहारी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर एक बजे से कार्यक्रम का आरंभ होकर देर रात संपन्न होगा। जन्माष्टमी पर्व एवं रथ यात्रा में लगी श्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें