फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटारा बसों में खतरे में स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
खटारा बसों में खतरे में स्कूली बच्चे
विज्ञापन

सहारनपुर। सड़क पर स्कूली बच्चों को लेकर दौड़ रहीं खटारा बसें बच्चों के लिए खतरा बनी हुईं हैं। लगातार दुर्घटनाएं हो रहीं हैं, लेकिन परिवहन विभाग आंखें बंद किए हुए बैठा है। अनफिट वाहन और अप्रशिक्षित चालकों के हाथों में बच्चों की जान दे रखी है।
सहारनपुर में बुधवार को एक स्कूली बस में आग लगने की घटना से बच्चे घबरा गए। अभिभावक भी परेशान हो गए। लेकिन यह घटना पहली बार नहीं हुई है। अंबाला रोड पर स्कूली वैन में आग लगने से एक बच्चे का पैर झुलस गया था। यही नहीं बेहट रोड पर एक अप्रशिक्षित चालक ने स्कूली वैन को दीवार में ही दे मारा। वैन दीवार में टकराकर पलट गई थी। चिलकाना में एक बस को क्लीनर के ही हवाले कर दिया गया। जहां बस लहराकर पलट गई और आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए थे। पिछले शिक्षण सत्र में ही एक ट्रैक्टर ट्राली को ही स्कूली बच्चों को ढोने के लिए लगा दिया गया। जिसके पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। सिर्फ बड़े वाहन ही नहीं छोटे वाहनों भी बिना परमिट के ही स्कूली बच्चों का भरकर ले जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही ई-रिक्शा को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे एक बच्ची की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। दुर्घटनाएं लगातार हो रहीं हैं लेकिन न तो अभिभावक ही अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखा रहे हैं कि सिर्फ प्रशिक्षित और मानकों को पूरा करने वाले वाहनों में ही अपने बच्चों को सुरक्षित स्कूल भेजें। न ही संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी ही अनफिट और बिना परमिट के चल रहे खटारा वाहनों पर अंकुश लगाने में कोई रुचि दिखा रहे हैं। जिससे
विज्ञापन

-------------
कई बार चलाया गया है अभियान
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन लक्ष्मीकांत मिश्र का कहना है कि विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों को भी नोटिस दिए गए, कई स्कूली बसों का चालान भी किया गया है। अभिभावकों को भी जागरूक किया गया है। उनका अभियान लगातार जारी है। जो भी अनफिट बस मिलेगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
ओवरलोड वाहन सीज किए
आरटीओ प्रवर्तन लक्ष्मीकांत मिश्र के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा व पीटीओ राकेश मोहन ने टीम के साथ ओवरलोड वाहनों के विरुद्घ अभियान चलाते हुए ओवर लोड़ 22 ट्रकों व लकड़ी से भरी छह ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया है। इसके अतिरिक्त बस ऑपरेटरों की शिकायतों पर चिलकाना रोड पर अनाधिकृत तरीके से दौड़ रहें आठ ऑटो रिक्शाओं पर भी चालानी कार्रवाई की गई। ओवर लोड वाहन संचालकों से लगभग दो लाख 38 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें